ब्यूरो रिपोर्ट कोटद्वार:
पौड़ी जिले के साइबर सेल कोटद्वार द्वारा साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की सम्पूर्ण राशि लौटा दी गयी,आपको बता दें गत 30 अगस्त 2022 को आवेदक श्री बलबीर सिहं पुत्र रघुवीर सिहं, निवासी- ग्राम ग्वीन छोटा, पो0ओ0 द्वारीखाल, द्वारा साईबर सैल कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से रु0 2,80,000/- की ऑनलाईन ठगी की गयी थी,उपरोक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल, श्वेता चौबे,अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल एंव नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार वैभव सैनी के नेतृत्व में साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया उक्त *धनराशि POS/UPI के माध्यम से प्रतिपक्षी के भारतीय स्टेट बैंक मे जमा हो गयी थी। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंक के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि रु0 2,80,000/- की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी* गयी जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है,आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की *साइबर सेल को सफलता* भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं* आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर *जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक*किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा अपील
• किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
• किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
• अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
• अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
• जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
• यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 9837590623, 9410132117,8077511415, 9760128643 पर सूचना दें।
साईबर पुलिस टीमः-
• निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया (प्रभारी साईबर सैल)
• उ0नि0 जयपाल सिंह चौहान
• हे0का0प्रो0 दीपक अरोडा
• आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
• महिला आरक्षी 250 नापु विमला नेगी
• आरक्षी 210 ना0पु0 उत्तम सिंह
