ब्यूरो रिपोर्ट कोटद्वार
पौड़ी जिले के कोटद्वार में स्थित श्री गुरुरामराय नर्सिंग कॉलेज में इंटरनेशनल नर्सिंग दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए, आपको बता दें नर्सिंग स्टाफ के स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है, जिसमें उनके कार्यों व सामाजिक योगदान को सम्मान दिया जाता है, इसी क्रम में कोटद्वार स्थित ब्रांच में भी भव्य आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका रेनू अरोड़ा, असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार मौजूद रही, साथ ही अंजु रानी व विद्या शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रही,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उन्होंने एस जी आर आर कोटद्वार ब्रांच के स्टॉफ की सराहना की, साथ ही सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से छात्रों ने फ्लोरेन्स नाईटएन्जल के कार्यों को याद किया,
कार्यक्रम के सफल समापन पर श्वेता बिष्ट द्वारा मुख्य अथिति सहित मैजूद सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया,


कार्यक्रम में निदेशक डी एम रतूड़ी, प्रिंसिपल नर्सिंग विभाग राजकुमार,नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष श्वेता बिष्ट, दिव्यांशी, प्रगति, आदित्य
पैरामेडिकल से शिवि शर्मा, डॉ ऋतुजा ध्यानी,पूजा जोशी,नीरज बिष्ट आशीष नेगी शामिल थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *