oplus_0
  • TCG Public School ने एक बार फिर शानदार शैक्षिक प्रदर्शन करते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
    विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। स्कूल प्रशासन ने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।
    इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    विद्यालय के प्रधानाचार्या नीना ने कहा कि टी सी जी पब्लिक स्कूल हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *