मिशन शिक्षण संवाद को उत्तराखंड में स्थापित कर उत्तराखंड की सरकारी शिक्षा को नया आयाम देते शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता!
ब्यूरो रिपोर्ट:
आज विश्व परिवार दिवस पर आपका परिचय कराते है विगत 5 वर्षों से सोशल मीडिया का सदुपयोग कर राज्य के समस्त जनपदों के शिक्षक/शिक्षिकाओं को परिवार के रूप में व्हाट्सएप्प, फेसबुक, टेलीग्राम, कुटुम्भ ऐप आदि मंचो में जोड़कर उत्तर प्रदेश के शिक्षको की थीम मिशन शिक्षण संवाद को राज्य में स्थापित करने वाले जू0 हा0 फोर्ती क्षेत्र लोहाघाट जनपद चम्पावत के शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता जी से जिनका अब तक का 28 वर्षों का शिक्षा में सेवाकाल प्रेरणादायी है।
उनके नेतृत्व में राज्य में शैक्षिक समूह की कई कार्यशालाएं हो चुकी है तथा सैकड़ो शिक्षक /शिक्षिकाओं का सम्मान किया जा चुका है। मिशन शिक्षण संवाद के उत्तर प्रदेश से संचालित होने तथा दैनिक शैक्षिक पोस्टों में पाठ्यक्रम की भिन्नता के कारण अब राज्य के नवाचारी शिक्षको द्वारा आत्मनिर्भर बनकर समस्त जनपदों में शैक्षिक नवाचारी संवाद नाम के शैक्षिक समूह के माध्यम से बेहतर शिक्षा हेतु प्रयास किये जा रहे है, नियमित शैक्षिक नवाचारी संवाद टीम द्वारा दैनिक योगासन, ब्लैक बोर्ड, सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा, आनंदम गतिविधियां व ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया जा रहा है टीम के स्वयंसेवी शिक्षक नियमित कार्यदिवसों में शैक्षिक गुणवत्तासंवर्धन कर शिक्षा के उत्थान के कार्य करते है, वही लॉक डाउन के दौरान विद्यालयों के अभिभावकों के साथ समूह बनाकर प्रत्येक जनपद विभिन्न प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षिकाओं के द्वारा दैनिक कार्य को शेयर कर बच्चो से संपर्क व संवाद किया गया।
आज हम आपका परिचय भारतीय संस्कृति के विविध रंगों के बीच उत्तराखंड की पहाड़ियों में स्वामी विवेकानंद आश्रम मायावती(लोहाघाट) के नजदीक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फोर्ती, के संस्थापक प्रभारी प्रधानाध्यापक/ विज्ञान अध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता से करा रहे हैं। जिन्होंने शिक्षक के आदर्श जीवन को सही अर्थों में आत्मसात किया है।
ऐसे रहा उनका सफर
सुदुरवर्ती पिथौरागढ जनपद के मुनस्यारी क्षेत्र मे प्रारम्भिक सेवा मार्च 1995 मे शुरू की । चम्पावत जिला बनने पर अपने मूल जनपद चम्पावत मे अपने मूल गाँव चाक मेहता के नजदीक छन्दा रेगड़ू मे सेवा की। जहाँ गाँव विरादरी के सारे सामाजिक कामों के साथ विद्यालयी कार्य अच्छा किया। उन दिनों शराब विरोधी आन्दोलन में सहयोग कर गाँववासियों मे चेतना पैदा की। माह नवम्बर वर्ष 2003 मे वर्तमान कार्यरत विद्यालय जू0 हा0 फोर्ती को प्रभारी प्रधानाथ्यापक के तौर पर निर्माण व संचालन का विभागीय जिम्मा मिला।आपने सरकार की विषम और अधूरी कार्ययोजना से छूटे अल्प विभागीय धनराशि मे झाड़ी कटान, श्रमदान गाँववासियों के साथ कर विद्यालय विकास के कार्यो को समाज के सहयोग से ही पूरा कराया है। शिलान्यास व उदघाटन में मंत्री जी व जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित कर धनराशि स्वीकृत कराकर प्रांगण, सुरक्षा दीवार चैनल गेट आदि लगाकर स्कूल को पूर्ण कराया। मद्यपान निषेध, स्वास्थ्य जागरूकता और योगशिक्षा के प्रचार प्रसार जैसे अनेकों सामाजिक कार्यों के माध्यम से गाँवों और नगरों मेंजागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया है। जिससे आप सामाजिक विश्वास के प्रतीक बन चुके हैं।
आपने पतंजलि योग समिति जिला संस्थापक अध्यक्ष बनकर जनपद के विभिन्न गाँवो, नगरों मे योग शिविर लगाकर योग शिक्षा के प्रचार कर योग शिक्षा दी। साथ ही प्रतिवर्ष आई टी बी पी/ एस एस बी जवानों को योग प्राणायाम सिखाया जाता है* भारत ज्ञान विज्ञान समिति व चिल्ड्रन वैलफेयर एसोसियेशन के पदाधिकारी के रूप मे साक्षरता, स्वच्छता, व शैक्षिक प्रतियोगिताओ का आयोजन कर बच्चों मे शैक्षिक अभिरूचि पैदा की।
विभिन्न कार्यक्रमों व शैक्षिक नवाचार तथा शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कर विद्यालय को जनपद मे एक विशेष पहचान है। आपने जीवन को विद्यालय व छात्र विकास के लिए कम से कम अवकाश लेने , अतिरिक्त समय देकर और समय पालन कर समर्पित किया है आपने समाज के सहयोग से विद्यालय के बच्चों में ज्ञान की प्रतिस्पर्धा बढ़ने के लिए गाँव के संभ्रांत नागरिक के नाम उनके सहयोग से छात्रवृति योजना शुरू की है। विभागीय समन्वयन व समाज के ही सहयोग से उत्कृष्ट विद्यालय बनाया है। आप सच्चे मिशन सेवी की तरह विभागीय पुरस्कार की लालसा नही रखते आवेदन कर सम्मान माँगने की विभागीय परम्परा की खिलाफत करते है तथा निःस्वार्थ कर्म को प्रधानता देते है।
आपने हम सब को अपने काम से संदेश दिया है कि—
बच्चों को बालदेव समझकर उनकी सेवा करने से ही सारे देव प्रसन्न होंगे, तभी स्वयं का व स्वयं के बच्चों का भी भला होगा
One thought on “मिशन शिक्षण संवाद को उत्तराखंड में स्थापित कर उत्तराखंड की सरकारी शिक्षा को नया आयाम देते शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता!”
सर! आपको बहुत-बहुत बधाई। आपका कार्य हमेशा से शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है ।आपने सभी शिक्षकों को एक साथ मिलकर कार्य करने की जो मिसाल पेश की है उसका सभी दिल से आभार व्यक्त करते हैं एवं आपके लिए सब के दिलों में बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।👏🎉🌹🙏
सर! आपको बहुत-बहुत बधाई। आपका कार्य हमेशा से शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है ।आपने सभी शिक्षकों को एक साथ मिलकर कार्य करने की जो मिसाल पेश की है उसका सभी दिल से आभार व्यक्त करते हैं एवं आपके लिए सब के दिलों में बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।👏🎉🌹🙏