ब्यूरो रिपोर्ट:प्रदेश की राजधानी देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई ,कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह चौहान व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दीप प्रज्वलित कर किया ,साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी व सुभाष चंद्र बोस एकेडमी के छात्रों ने स्वागत गान से समस्त अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर विधायक काऊ ने कहा कि संस्था समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रही है वहीं संस्था के अध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह चौहान ने कहा कि संस्था सिर्फ क्षत्रियों के लिए ही नहीं बल्कि समाज के अन्य वर्ग के लिए भी चेतना का कार्य कर रही है ,कार्यक्रम में बतौर अथिति के रूप में पद्मश्री कल्याण सिंह,पद्मश्री डॉ माधुरी बड़थ्वाल ,अंतराष्ट्रीय एथलीट कुमारी रेशमा पटेल को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में शामिल स्कूली छात्रों ने महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी कहानियों का बेहतर ढंग से प्रस्तुतिकरण किया इस अवसर पर देवेंद्र पुंडीर, सुरेंद्र सिंह तोमर,महेश रौथाण,बुद्ध सिंह रावत,अशोक बर्धन,रंजीत सिंह कैंतुरा,अधिवक्ता रवि नेगी,प्रवक्ता शशि कांत शाही,राजीव पंवार,बलबीर सिंह रावत,अंकित रौथाण,राजेश सिंह राणा,राकेश सिंह रावत,दलीप सिंह रावत,महावीर सिंह रावत,हिम्मत सिंह बिष्ट,सुरेंद्र सिंह चौहान,अनार सिंह सजवाण, ज्योति प्रसाद तिवारी,कर्नल सी एम नौटियाल,संजय नेगी,विनोद खंडूड़ी,कमला चौहान,रंजना रावत,श्रीमती राणावत,पुष्पा क्षेत्री,डॉ प्राची नेगी,उपस्थित थे।
