ब्यूरो रिपोर्ट:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ओएनजीसी सभागार में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उत्तराखंड शाखा द्वारा आयोजित चित्रकला, हिंदी लेखन इंग्लिश लेखन आदि में कराए गए पर प्रतियोगिता के लिए विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ,प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र विभिन्न आयु वर्ग से थे ,साथ ही पुरस्कार वितरण के अवसर पर कई युवा प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया ,सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया lओएनजीसी के ऑफिसर्स क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों , निर्णायक मंडल सहित युवाओं और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भागीदारी की l कार्यक्रम का संचालन ओएनजीसी की शाखा हिमालयन दून के सचिव अमित चौहान ने किया, इस अवसर पर वाई एच ए आई के संस्थापक सदस्यों में और उत्तराखंड की शाखा के प्रेसिडेंट प्रोफेसर धीरेंद्र शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में युवाओं को अपने जीवन में भारतीय संस्कृति की गहराइयों को समझाते हुए और यूथ हॉस्टल की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला उत्तराखंड शाखा के इस कार्यक्रम में डॉक्टर एचएस रंधावा डॉ केआर जैन प्रदेश सचिव टंडन जी, वाईस प्रेजिडेंट डॉ आर एस दीक्षित तथा प्रदेश की समस्त इकाइयों के पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष उस्मान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *