ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंतुरा की सराहनीय पहल विद्यालय में जाकर छात्रों से हुई रूबरू!
ब्यूरो रिपोर्ट:पौड़ी जनपद के दुगड्डा ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंतुरा ने अपने ब्लॉक स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरैला व आमसौड़ जाकर छात्रों से मिलकर उनसे बात की ,जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की पहल काबिलेतारीफ होती है ऐसे सभी जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने लगें तो समाज मे एक सकारात्मक बदलाव आता है
। कुछ विद्यालयों में छात्र- छात्राओं की स्थिति अच्छी न होने पर उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों को छात्रों पर ध्यान दिए जाने की बात भी की,साथ ही उन्होंने कहा कि
शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें सफलता की ओर अग्रसर करता है लेकिन जब बच्चों की नींव ही कमजोर होगी तो वो आगे चलकर कैंसे सफल होंगे …….यह सोचनीय विषय है।
