ब्यूरो रिपोर्ट:
पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गहड़ में प्रतिभा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य पिंकी पँवार के साथ ही सेवित क्षेत्र की सबसे उम्रदराज महिला मंगना देवी शामिल हुई , प्रतिभा दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।आपको बता दें वर्ष 2016 से महीने के अंतिम शनिवार को प्रत्येक विद्यालय में प्रतिभा दिवस के रूप में मनाया जाता है ,प्रतिभा दिवस के अवसर पर, विद्यालय परिवार के समस्त अभिभावकों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।छात्रों ने स्वरचित कविता निर्माण कर सस्वर गायन भी किया।छात्रों द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया।
