ब्यूरो रिपोर्ट सतपुली पौड़ी गढ़वाल:वन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाये जाने वाले वन महोत्सव के अंतर्गत सतपुली सिविल सोयम रेंज के अंतर्गत नैथाना घण्डियाल वनपंचायत क्षेत्र में महिला मंगल दल ने वनविभाग सतपुली रेंज के कमचारियों के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधौ का रोपण किया पौधरोपण में बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष महिला मंगल दल घण्डियाल गायत्री देवी के साथ ग्रामीणों में वीना, सुनीता रावत एवं मुनि देवी सहित वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चन्द्र जोशी व वनविभाग सतपुली रेंज से सभी कमचारियों शामिल रहे।
