ब्यूरो रिपोर्ट:
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वार्षिक पद्धति के आधार पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वर्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय के लगभग 550 छात्र तीनों पालियों में परीक्षा दे रहे हैं । परीक्षा को संपन्न कराने हेतु महाविद्यालय की परीक्षा समिति के संयोजक डॉ अरविंद सिंह, सह-संयोजक डॉ संदीप कुमार तथा परीक्षा समिति के सदस्य मानवेन्द्र सिंह नेगी, आशीष धीमान, अजय रावत, सुमन नेगी, संजय कंडारी तथा श्रीमती रानी के नेतृत्व में परीक्षा कार्य संपन्न कराया जा रहा है। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अनुराग शर्मा ने बताया कि परीक्षा तीन पारियों में आयोजित की जा रही है जिसमें प्रथम पाली 7:00 से 10:00, द्वितीय पाली 11 से 2:00, तथा तृतीय पाली में 3:00 से 6:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है। महाविद्यालय की परीक्षा में वार्षिक पद्धति के आधार पर बी.ए., बी.कॉम. तथा बी.एस.सी. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं के द्वारा परीक्षा दी जा रही है परीक्षा को संपन्न करवाने में कोविड-19 से बचाव हेतु दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *