ब्यूरो रिपोर्ट कोटद्वार:कोटद्वार के सिम्मलचौड़ स्थित टी सी जी पब्लिक स्कूल ने फिर से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है ,यहाँ अध्ययनरत छात्र अभिनव खंतवाल का जहाँ एन डी ए में चयन हुआ तो वहीं दूसरी तरफ़ यहीं से अध्ययनरत छात्र आयुष का आई आई टी खड़गपुर में चयन हुआ, दोनों की इस उपलब्धि पर स्कूल द्वारा उनको सम्मानित किया गया,आपको बताते चलें आयुष रावत जिनका चयन आई आई टी खड़गपुर के लिए हुआ उन्होंने शैक्षिक सत्र वर्ष 2020-2021 में
टी0सी0जी0 पब्लिक स्कूल से 12 वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण व अभिनव खंतवाल जिनका चयन एन डी ए के लिए हुआ उन्होंने 12वीं की परीक्षा 97 प्रतिशत अंको के साथ शैक्षिक सत्र 2021-2022 में उत्तीर्ण की,विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा छात्रों को इनकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया,साथ ही उन्होनें कहा कि कोटद्वार क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि छात्रों ने बिना किसी बाहरी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया है,इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ ने सफल छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
