कैलाश रावत ब्यूरो रिपोर्ट उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के देवरा ग्राम की महिला सुरभी देवी के लिए पुरोला विधायक देवदूत साबित हुए हैं, आपको बता दें सुरभी देवी एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गयी थी ,विधायक के प्रयासों से महिला को हैलीकॉप्टर की मदद से देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ महिला का इलाज जारी है,
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया विधायक दुर्गेश्वर लाल ने महिला को 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई ।विधायक ने महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की साथ ही कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बहुत जल्द ही बेहतर होगी उन्होंने कहा मेरी प्राथमिकता है की हर व्यक्ति के सुख-दुख के लिए मैं तत्पर खड़ा रहूँगा।
