पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कान्डा में आयोजित प्रतिभा दिवस पर बच्चों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया ,आपको बता दें वर्ष 2016 में तत्कालीन एस सी आर टी निदेशक सीमा जौनसारी के कार्यकाल से शुरु किये गए इस कार्यक्रम को प्रत्येक विद्यालय में महीने के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है जिसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ उनमें छुपी अन्य प्रतिभा को पहचानना भी है ,बच्चों के लिए शुरू किए इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में मनाया जाता है और इसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए है,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडा में आयोजित प्रतिभा दिवस के अवसर पर
सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने कविता , नृत्य,पेन्टिग में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
