टिशा शर्मा ने जीता मिस टीन उत्तराखंड 2022 का खिताब अंजली सजवाण, मुस्कान राणा, व योगांशी नेगी रही प्रथम द्वितीय व तृतीय रनर अप!
ब्यूरो रिपोर्ट:
इम्बैलिश टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा देहरादून के आई आर डी टी ऑडोटोरियम में आयोजित मिस टीन उत्तराखंड 2022का खिताब देहरादून की टिशा शर्मा ने अपने नाम किया वहीँ प्रतियोगिता में टिहरी की अंजली सजवाण प्रथम देहरादून की मुस्कान राणा द्वितीय व पौड़ी की योगांशी नेगी तृतीय रनर अप रही ,इम्बैलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने “मीडिया “को बताया कि उन्होंने 2015 में इसकी शुरुआत की और तब से वे लगातार इसमे बेहतर करती आ रही है, उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी बहुत लडकियां है जो मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहती है लेकिन बेहतर प्लेटफॉर्म न होने के कारण उनका हुनर समाज तक नहीं आ पा रहा था इसीलिए उन्होंने शुरुआत की और आज वे इस तरह के आयोजनों के माध्यम से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निकालने का कार्य कर रही हैं उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 13 जिलों से कुल 28 लड़कियों ने फाइनल में प्रतिभाग किया ,जिसमें से टिशा शर्मा इस प्रतियोगिता की विजेता रही साथ ही अंजली सजवाण मुस्कान राणा ,योगांशी नेगी प्रतियोगिता की प्रथम ,द्वितीय व तृतीय रनर अप रहीं
प्रतियोगिता की विजेता टिशा शर्मा ने मीडिया  से बातचीत में बताया कि मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना उनके माता पिता का एक सपना था जिसको वो पूरा करेंगी,टिशा डी आई टी विश्विद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रही है उनके पिता कृशन शर्मा, माता अर्चना शर्मा बड़ी बहन सिमरन शर्मा जो जर्मनी में कार्यरत है,ने टिशा कि इस सफलता पर खुशी जाहिर की है , मॉडलिंग के लिए साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार से भी माँग की कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और यदि उत्तराखंड सरकार मौका देती है तो वे यहाँ की धरोहर और पर्यटक स्थलों को प्रमोट कर सकती हैं साथ ही प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप रही अंजली सजवाण वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्मन ऑनर्स में द्वितीय वर्ष की छात्रा है उनके पिता भारतीय सेना से सेवा निवृत्त व माता सुनीता सजवाण टिहरी जिले में प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका है,
प्रतियोगिता में द्वितीय रनर अप रही मुस्कान राणा देहरादून के डी ए बी पी जी कॉलेज की बी ए की छात्रा है उनके पिता मुंबई में होटल में नौकरी करते है और माता पुष्पा राणा एक व्यवसायी है,
प्रतियोगिता की तृतीय रनर अप रही योगांशी नेगी फिल फॉर्ड स्कूल में दसवीं की छात्रा है वे पौड़ी जिले से ताल्लुक रखती है और उनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत है व माता देहरादून के ओ एन जी सी में कार्यरत है। प्रतियोगिता के अंतिम निर्णायक में शामिल एम टी वी स्प्लिटविल्ला की विजेता अदिति राजपूत,मिस टीन एशिया पसिफ़िक विजेता निहारिका सिंह, डांस इंडिया डांस फेम हारून रॉव,प्रशिद्ध दंतचिकित्सक डॉ अंजुम अग्रवाल, प्रोफेसर शुचि अग्रवाल, विख्यात मॉडल एवं चिकित्सक डॉ लवकुश चौधरी शामिल थेकार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
विधायक राजपुर खजान दास ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही रोहन भारद्वाज जो गढ़वाली गायक भी है ने समारोह की सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *