संकल्प शिक्षा एवं कल्याण समिति ने पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्ति का लिया संकल्प!
ब्यूरो रिपोर्ट:देहरादून की संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति द्वारा आज 5 जून 2022 को प्रातः 7 बजे से 9:00 बजे तक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रवि नेगी ने प्रातः सभी लोगों को एकत्रित कर प्रभात फेरी निकाली, जिसमें आसपास के इलाके से प्लास्टिक व अन्य कूड़ा कार्यकर्ताओं द्वारा उठाया गया। सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। आसपास की दुकानों में अखबार के लिफाफे बांटे गए समाज को जागरूक किया गया। इस उपलक्ष में क्षत्रिय चेतना मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान,उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुंडीर ,अशोक वर्धन ,श्री तोमर जी और युवा प्रकोष्ठ से बलबीर रावत, अंकित रौथान जी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

One thought on “संकल्प शिक्षा एवं कल्याण समिति ने पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्ति का लिया संकल्प!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *