ग्रीष्मावकाश में ऑनलाइन योग प्रशिक्षण, आई सी टी कार्यशाला व समर कैम्प का आयोजन करेगी शैक्षिक नवाचारी संवाद टीम!
ब्यूरो रिपोर्ट:
प्रारम्भिक शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे राज्य के स्वैच्छिक स्वयंसेवी शिक्षको के समूह शैक्षिक नवाचारी संवाद ने ग्रीष्मावकाश के लिए होने वाले कार्यक्रमो की तिथि व रूपरेखा तय कर ली है, आज विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर सम्पन्न ऑनलाइन बैठक में टीम के सलाहकार/मार्गदर्शक लक्ष्मण सिंह मेहता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बच्चो तक योग की बारीकियों को पहुँचा रहे शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करने के लिए 17 जून से 19 जून तक प्रातः ऑनलाइन तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन होगा। जिसमें पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य/योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।शैक्षिक नवाचारी संवाद टीम के टेक्निकल एक्सपर्ट /टीम कोर्डिनेटर शंकर सिंह अधिकारी ने कहा कि EIC टीम द्वारा शिक्षको को विभागीय कार्यो में हो रही दिक्कतों तथा शिक्षण हेतु आवश्यक अन्य कार्यो हेतु *दिनांक 22जून से 26 जून तक पाँच दिवसीय ऑनलाइन आई0 सी0 टी0 कार्यशाला* का आयोजन होगा। जिसमें राज्यभर के समस्त जिलों से 250 साथी प्रतिभाग करेंगे।
टेहरी की शिक्षिका सरोजनी रावत के संचालन में वर्तुअल बैठक में श्री मेहता ने कहा कि सम्मानित अधिकारीगणो के दिशा निर्देशन व सुझाव के अनुरूप पिथौरागढ़ जिला टीम प्रमुख रमेश चंद्र जोशी( सत्यम जोशी ) के संयोजन में दिनांक *27 जून से 1 जुलाई तक ऑनलाइन राज्य स्तरीय पांच दिवसीय समर कैम्प* टीम आयोजित करेगी जिसमे राज्य के समस्त जनपदों के बच्चे विभिन्न कार्यक्रमो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे,बैठक में योग टीम प्रमुख टेहरी गढ़वाल की मंजू बहुगुणा , उषा त्रिवेदी, कंचन उनियाल, चम्पावत जनपद से आर एस बोहरा, जानकी आर्या, आशा भट्ट, अल्मोड़ा जनपद से दीपा आर्य, मीनू जोशी, गीता जोशी, वत्सला चौहान, पौड़ी जनपद से मोनिका रावत, जसवंत सिंह बिष्ट, सुनीता बहुगुणा, सुनील गौड़, देहरादून जनपद से नीरलता, अरविन्द सोलंकी, उधम सिंह नगर जनपद से गायत्री पाण्डेय, पुष्पा जोशी, उत्तरकाशी के विजय बडौला, बागेश्वर के नीरज पन्त , दलीप भाकुनी सहित अन्य शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे,बैठक में सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अपने अमूल्य सुझाव प्रस्तुत किये। शैक्षिक नवाचार संवाद के सलाहकार /मार्गदर्शक श्री मेहता ने सभी के प्रति आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए बालश्रम निषेध दिवस पर स्कूल से वंचित छात्र/छात्राओं को स्कूलों में अनिवार्य प्रवेश कराने तथा बच्चो से स्कूल जाने की उम्र में मजदूरी कराने वालों के प्रति रोक हेतु जागरूकता लाने को सचेत भी किया ।
