स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए विधायक सविता कपूर ने किया सड़क का शिलान्यासI
ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून
देहरादून के कैंट विधानसभा की विधायक
सविता कपूर ने वार्ड -31 कौलागढ़ में विधायक निधि के माध्यम से हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप क्षेत्रवासियों के साथ सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक कपूर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्कूल में आना हुआ था और स्कूल के मुख्य द्वार पर ही पूरी सड़क जलमग्न थी प्रधानाचार्य द्वारा सड़क निर्माण कार्य हेतु निवेदन किया गया और आज विधायक निधि के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्व में इस मार्ग का का चौड़ीकरण का कार्य भी पूर्ण कराया गया था।सड़क निर्माण के पश्चात क्षेत्र वासियों और स्कूली छात्र छात्राओं को परेशानी से निजात मिलेगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित पांडे पार्षद समीधा गुप्ता ,विशाल उदय सिंह पुंडीर ,अभिषेक शर्मा गोपाल दुमका, शरद शर्मा, देवकी नंदन कौशल, राजीव गुरुंग, रमा गौर, सुदर्शना बिष्ट, किरण थापा, अभिषेक शर्मा, सागर गुरंग आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *