- लकड़ी तस्करों पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही एक दर्जन से अधिक वाहन किये सीज!
चन्द्र मोहन जोशी नैनीताल ब्यूरो:
नैनीताल जिले के लालकुआ तराई पूर्वी डोली रेंज में वन विभाग की टीम ने पिछले 3 महीनों अवैध खनन एंव लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर उनसे ढाई लाख से अधिक जुर्माना वसूल किया है वही वन विभाग की इस कार्यवाही से उक्त तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।
बताते चले कि तराई पूर्वी डोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में वन विभाग कि टीम लगातार अवैध खनन एंव लकड़ी तस्करों के खिलाफ कारवाई करती आ रही हैं वन विभाग की टीम ने पिछले 3 महीनों में 1 दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर उनसे ढाई लाख का तक जुर्माना वसूल किया।
इधर डोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में डोली रेज में वन विभाग टीम द्वारा अवैध खनन व अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पिछले 3 महीनों में एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर उनसे लाखों रुपये का जुर्माना वसू किया जा चुका है ,साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और ऊधम सिंह नगर के बाजपुर से आने वाले वाहनों की रात्रि में भी जांच की जा रही है तथा जिन वाहनों में अवैध खनन सामग्री पाई जा रही हैं उन वाहनों को सीज कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां कार्यवाही आगे भी लगातार इसी तरह जारी रहेगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन व अवैध लकड़ी तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
