ब्यूरो रिपोर्ट कोटद्वार:द्वारीखाल ब्लॉक के घण्डालु के प्रधान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है जहाँ एक तरफ प्रधान द्वारा फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर चुनाव लड़कर प्रधान बनने की पुष्टि हो चुकी हो अब उसी प्रधान पर अवैध खनन के जुर्म में 10 लाख से भी अधिक का जुर्माना लग चुका है ।आपको बता दे इसी ग्राम सभा के शिव सिंह रावत द्वारा शिकायत की गई कि ग्राम प्रधान द्वारा अवैध खनन कर सरकारी भूमि को नुकसान पहुँचाया गया है ,इससे पूर्व भी फर्जी प्रणाम पत्रों द्वारा प्रधान बनने का मामला भी शिव सिंह रावत के द्वारा ही उजागर किया गया,।
