ब्यूरो रिपोर्ट कोटद्वार:
पौड़ी जिले के कोटद्वार में नगर निगम कण्व नगरी कोटद्वार द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत लाल बत्ती चौराहे ,गाड़ी घाट ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 11 झूला पुल गाड़ी घाट में स्वच्छता अभियान के तहत दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया व पॉलिथीन का इस्तेमाल न किये जाने की अपील भी की गई ,और जूट बैग ,कपड़े के थैले इस्तेमाल करने को कहा गया, नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त योगेश भारद्वाज, सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडे व उर्वशी अग्रवाल ,नीना बेंजवाल नीमा उपाध्याय ,शर्मिला गौड़,अनीता उपाध्याय ,किरण राजपूत लक्ष्मी नेगी, गीता आदि समूह की महिलाओं ने भाग लिया।
