• देहरादून के राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय में आयोजित समर कैम्प पर मेरी व्यक्तिगत समीक्षा!
    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया द्वारा उत्तराखंड की सरकारी शिक्षा और सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अपमान के लिए चलाए गए सेल्फी विद स्कूल अभियान से बहुत आहत हुआ था मैं
  • https://youtu.be/FydtudIUkwY

देहरादून में एस सी ई आर टी निदेशक सीमा जौनसारी जी के निर्देशन में आयोजित समर कैम्प में सरकारी विद्यालयों के लगभग 350 बच्चों ने प्रतिभाग किया जो एक सराहनीय पहल है इसमें बच्चों ने बहुत सारी नई चीजें सीखी ,सभी मौजूद अध्यापकों और एस सी ई आर टी,डाइट स्टाफ के समर्पण ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा से ही देश की तरक्की का रास्ता निकलता है ,मैंने वहां 3 दिन में हर एक बारीकी को कबरेज किया ,मैंने सभी का बच्चों के प्रति जो समर्पण देखा उससे मुझे बहुत खुशी हुई ,आज हम कह सकते है उत्तराखंड की सरकारी शिक्षा पहले से बेहतर मुकाम हासिल कर रही है, इन 15 दिन में मैंने उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की सबसे अधिक कवरेज की चाहे देहरादून के रायपुर ब्लॉक का राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ हो,कोटद्वार के दुगड्डा ब्लॉक का राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोटाढाक हो,पौड़ी जनपद के दूरस्त क्षेत्र नैनीडांडा का उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्यखांद हो,इसी ब्लॉक का राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय डुंगरी हो हर जगह मुझे बेहतर माहौल मिला,और उत्तराखंड के ऐसे कई और अध्यापक अपने स्कूलों में समर्पण भाव से लगे हुए है,
आज बच्चों को प्रतिभा दिवस पर अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिल रहा है,समर कैम्प में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुन्दरवाला की छात्रा निहारिका ने एक पत्रकार की जो भूमिका अदा की उसने काफी प्रभावित किया विषम आर्थिक परिस्थितियों के चलते भी उसके आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं ,जैसे मुझे जानकारी मिली कि उस छात्रा के घर पर सिर्फ उसकी माँ है जो सब्जी की ठेली लगाकर परिवार का गुजर बसर करती है,लेकिन सपने उस विटिया के बहुत बड़े है , आज सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भी खुलकर सपने देख सकते है ऐसा सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने के लिए शिक्षा विभाग के समर्पित अधिकारियों और शिक्षकों को दिल से सलूट! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *