ब्यूरो रिपोर्ट पौड़ी
जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी के आदेश अनुसार आज सभी विद्यालयों में नव प्रवेश उत्सव मनाया जाना था जिसके तहत पौड़ी नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में बड़े धूमधाम के साथ नए प्रवेश छात्र छात्रों का स्वागत किया गया प्रधानाचार्य बालेश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई.
विद्यालय के शिक्षकों द्वारा नए छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा के साथ माल्यार्पण कर नई छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. नव प्रवेश उत्सव में वाणिज्य वर्ग में 12वीं की छात्रा कविता कंडवाल 78% व कला वर्ग में सर्वोच्च अंक लाने वाले 12वी के छात्र मोहित चौहान सहित मुख़्यमंत्री मेघावी परीक्षा में उत्तीर्ण कक्षा 6 के शाह फिरोज को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया.. मंच सञ्चालन स्वप्निल धस्माना द्वारा किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्रमोहन असवाल, राजेश रावत, नीलम चौहान, रेनू नेगी, सुमन नेगी, शिक्षा चौहान, दीपक रावत अनीता कला, मीनाक्षी, आनन्द, सोभन, अनिल, केवल सिंह सहित छात्र छात्राओं व अविभावक मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *