ब्यूरो रिपोर्ट:उत्तराखंड के उद्यान निदेशक डॉ हरमिंदर बाबेजा पर लगे आरोपों पर शासन ने मुहर लगा दी है,उद्यान निदेशक द्वारा अपने कार्यकाल में कराये गए अंतर्राष्टीय सेमिनारों में बागवानी मिशन के तहत खर्च किये जाने की तय सीमा से अधिक धनराशि खर्च किये जाने का लगा था आरोप साथ ही खर्च की गई धनराशि पर भी प्रसाशनिक स्वीकृति भी न लिए जाने का आरोप भी लगाया गया था
,लंबे समय से समाजसेवी दीपक करगेती द्वारा उद्यान बचाओ अभियान के तहत निदेशक के खिलाप भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे ,जिनमें कीवी पौध खरीद में भी मनमाने ढंग से दरें बढ़ाकर वित्तीय अनियमितता किये जाने का आरोप भी लगाया गया था।अब देखना होगा जीरो टॉलरेन्स की सरकार में उद्यान निदेशक पर कब तक उत्तराखंड सरकार किसानों की योजनाओं के पैसे के दुरूपयोग पर कार्यवाही करती है
