एन एच एम कर्मचारियों ने दीवाली से पहले मानदेय निर्गत करने की मांग की।
ब्यूरो रिपोर्ट पौड़ी:
एनएचएम कर्मचारी संघ पौड़ी ने मिशन निदेशक देहरादून से दीवाली से पूर्व कर्मचारियों का मानदेय निर्गत करने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष शरद रौतेला ने बताया कि कर्मचारियों का मानदेय आहरण हेतु पूर्व में निर्गत बजट समाप्त हो गया है एवं कर्मचारियों का जिले में अगस्त और सितम्बर माह का वेतन लंबित है साथ ही सामु0स्वा0अधिकारियों को पिछले वर्ष सितम्बर 2021से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नही किया गया है। अधिकारियों द्वारा जान बूझ कर कर्मचारियों के आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है।भारत सरकार से बजट उपलब्ध होने के बाद भी कर्मचारियों के मानदेय हेतु पैसा नही भेजे जाने के कारण कर्मचारी परेशान हैं,संगठन के सचिव आशीष डोभाल ने कहा सितम्बर 2021से एक वर्ष पूर्ण होने पर भी सामु0स्वा0अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान न होना अफ़सोस जनक है आशीष डोभाल द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को संज्ञान लेने एवं लंबित देयकों के भुगतान हेतु निवेदन किया गया,साथ ही संगठन द्वारा वर्ष 2022-23की मानदेय वृद्धि एवं अनुबंध नवीनीकरण न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की गयी। संगठन के मीडिया प्रभारी प्रदीप रावत ने भी कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के अनुबंध नवीनीकरण को लेकर पूर्व में मिशन प्रबंधक से लिखित सहमति बनी थी जिसमें स्पष्ट किया गया था कि एनएचएम कर्मचारियों का अनुबंध 12माह हेतु हस्ताक्षरित किया जायेगा, परन्तु मिशन प्रबंधक अपनी ही लिखित शर्तो पर कायम नही है।
कर्मचारियों ने इस प्रकार के शोषण के खिलाफ 1नवम्बर से आंदोलन की चेतावनी देते हुये कहा कि 1 नवम्बर तक मिशन प्रबंधन अगर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नही करता तो आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन कार्यालय देहरादून की होगी।
