ब्यूरो रिपोर्ट: पौड़ी जिले के 34 कोटा से जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण के आह्वान पर समारम्भ फाउंडेशन दिल्ली द्वारा जनता इण्टर कॉलेज सकिण्डा के छात्रों को स्कूली बैग वितरित किये गये ,फाउंडेशन द्वारा स्कूली छात्रों को बैग दिए जाने पर जिला पंचायत सदस्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था का इस तरह से दूरस्त छात्रों की मदद के लिए आगे आना क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य की बात है,संस्था के फाउंडर मयंक खंतवाल ने बताया कि शिक्षा की बेहतरी के लिए जिला पंचायत सदस्य का प्रयास एक सकारात्मक जनप्रतिनिधि की सोच को दर्शाता है विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सजवाण ने भी संस्था द्वारा किये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में खराब कंप्यूटरों की रिपेयरिंग के लिए भी सहयोग माँगा जिसमे संस्था द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया,इस अवसर पर मंच संचालक अध्यापक नरेंद्र कनपुरिया,उपप्रबंधक दरवान सिंह,पी टी ए अध्यक्ष सतीश सिंह रावत,उपाध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट,प्रमोद रावत,नेत्र रावत,चंद्रकला शाह,नीलम रावत,ममता नेगी,मुकेश नयाल,के साथ ही जूनियर हाइस्कूल तछवाड़ के छात्र भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *