विश्व पर्यावरण दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने पौधा भेंट कर दी मुख्यमंत्री को जीत की शुभकामनाएं!
ब्यूरो रिपोर्ट:
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करने पर पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पर्यावरण दिवस व जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी,इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई| वहीं 14 जून से आहुत होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर लंबी बातचीत हुई| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी वार्ता की।
