द्वारीखाल ब्लॉक के दियूसा में प्रमुख राणा ने किया हरेला पखवाड़ा का शुभारंभ!
ब्यूरो रिपोर्ट द्वारीखाल:
पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक के
ग्राम दिउसा में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने हरैला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया हरैला पखवाडा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रमुख महेन्द्र राणा ने भूमि पूजन कर धरती माता को तिलक लगा कर फलदार पौध रोपण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।
प्रधान ग्राम पंचायत दिउसा यशपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हरैला कार्यक्रम की बैठक में मुख्य अतिथि प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा नें कहा कि हमें लोगो को पेड लगाने एवं उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिये हमारे पूर्वज पेडो के महत्व को जानते थे उन्होने पहले से ही आम, पीपल, बरगद, नीम अन्य फलदार एवं वन प्रजाति के वृक्षो को लगाकर हमारे पर्यावरण स्वच्छता की पहल की है हमारे पूर्वज बरगद आम पीपल तुलसी को भी भगवान मानकर पूजते थे आज भी धर्मिक कार्यक्रमो एवं हवन आदि मे इन धार्मिक वृक्षो की लकडी फल, फूल उपयोग में लाते है कुछ समय पूर्व चमोली में गौरा देवी के नेतृत्व में महिलाओ ने जंगल में पेड पर चिपक कर ठेकेदारो को पेड नही काटने दिये थे। हमे भी गौरा देवी बनकर पेडो की सुरक्षा करनी चाहिए पेड लगाकर कुछ नही होना है हमे उन पेडो की सुरक्षा भी करनी होगी। आज हमने खेती से मुह मोड. लिया है हमारे पूर्वज कुछ समय पहले तक खेती करते थे जिससे वर्षा का जल खेती में रूक जाता था आज वर्षा का जल बाढ के रूप में हमे नुकसान कर रहा है।
उन्होंने कहा आज मुझे बडी खुशी हुई है कि यहाँ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओ नें बहुत अच्छी तरह से शब्जी अत्पादन का कार्य किया है,उन्होंने सभी महिलाओ को बधाई दी,उन्होंने कहा कि इससे अन्य गॉव की महिलाए भी इनसे प्रेणा लेकर अपनी आजीविका को बढाये,उन्होंने कहा हमे अपने जंगल ,जल, जमीन की सुरक्षा करनी ही होगी यदि वन रहेगे तभी हम रहेगे। हम पूरे विश्व को ऑक्सीजन दे रहे है क्योकि हमारे यंहा पेड पोधे है और पेड पौधे हमे ऑक्सीजन देते है जिससे हम जीवित है।
बैठक मे गर्भवती गोद भराई कार्यक्रम के अन्तर्गत शिवानी देवी पत्नी मुकेश सिंह को गोद भराई किट प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह प्रधान तोली सीमा देवी प्रधान लंगूरी कमलेश्वरी देवी ग्राम प्रधान दिउसा यशपाल सिंह ज्येष्ठ प्रमुख नीलम नैथानी क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य कीरत सिंह प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह प्रधान कलोडी विजय सिंह प्रधान बौठा चन्द्र मोहन चोधरी प्रधान जमेली नीलम देवी प्रधान सिराई आनन्दमणी बडथ्वाल प्रधान सैज विकास बडथ्वाल प्रधान बल्ली ऊषा देवी प्रधान भलगॉव सतीश चन्द्र भूतपूर्व सैनिक संजीव जुयाल भूतपूर्व सैनिक राजेश बिष्ट श्री सुशील रावत समाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र बिष्ट खाद्यन्न डीलर धनवीर सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा देवी महिला समूह कलोडी के सदस्य कृषि एवं भूमी संरक्षण अधिकारी कोटद्वार अरविन्द भटट वन क्षेत्र अधिकरी चेलूसैण विशन दत्त जोशी पशु चिकित्साधिकारी डा0 उमेश भटट बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारीखाल प्रीति अरोडा खण्ड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट उद्यान निरीक्षक प्रमोद कुकरेती उद्यान प्रभारी द्वारीखाल नरेन्द्र सिंह रावत उपस्थित थे।
