लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर पुलिस चेक पोस्ट पर 1 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार!
चंद्रमोहन जोशी नैनीताल ब्यूरो रिपोर्ट:
नैनीताल जिले के लालकुंआ कोतवाली के समीप घोड़ा नाला में एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है साथ ही एन डी पी एस धाराओं में उसका चालान भी कर दिया गया है , मामले कि उक्त जानकारी देते हुए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कल शाम को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने मुखबिर की सूचना के चलते पर्वतीय क्षेत्रों से चरस लाकर तराई के इलाकों में उसे रिटेल में बेचने वाले तस्कर मोहम्मद फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी नईबस्ती पक्का खेड़ा, वार्ड नंबर 13 रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया, वह घोड़ानाला के वर्मा कॉलोनी की ओर जा रहा था, तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 1 ग्राम चरस बरामद हुई, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त चरस तस्कर लंबे समय से पर्वतीय क्षेत्रों से भारी मात्रा में चरस लाकर रुद्रपुर व घोड़ानाला क्षेत्र में बेच रहा था, उन्हें काफी लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी, जिसके तहत गत शाम उक्त चरस तस्कर को दबोच लिया, उन्होंने बताया कि आरोपी का एनडीपीएस की धाराओं में चालान किया जा रहा है। साथ ही उक्त चरस तस्कर के तार कहां-कहां से जुड़े हुए हैं पुलिस इसे भी खंगाल रही है, जल्द ही चरस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *