व्यूरो रिपोर्ट कोटद्वार:

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पुर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने विधानसभा कोटद्वार के पदमपुर सुखरो मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया,इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का एक सहज तथा मृदु स्वभाव एवं बेदाग छवि वाला व्यक्तित्व हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनका स्मरण करते हुए उन्होंने उनकी पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेगी बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए। इसका लोकतंत्र अमर रहना चाहिए। इससे सभी को प्रेरणा लेते हुए देश प्रथम के भाव के साथ कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा की भारत रत्न श्रद्धेय वाजपेयी देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज़ थे। उनके नेतृत्व में पोखरण परीक्षण और कारगिल विजय से विश्व पटल पर एक मजबूत भारत की नींव रखी।इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरी सिंह पुंडीर, पार्षद नीरू बाला खंतवाल,पिंकी खंतवाल, मनमोहन द्विवेदी, रेखा सुंद्रियाल, उमेद सिंह बिष्ट,सुरमान सिंह ,संजू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *