कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर एस एस पी पौड़ी ने ड्यूटीरत समस्त पुलिस कर्मिकों की ली ब्रीफिंग!
ब्यूरो रिपोर्ट:
नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला में ड्यूटीरत समस्त पुलिस कार्मिकों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान द्वारा लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन में ब्रीफिंग ली गयी,ब्रीफिंग में अधीनस्थ अधि0/कर्मचारियों को सतर्कता एंव जिम्मेदारियों के साथ अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
पार्किंगों में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को ब्रीफ करते हुए बताया गया कि पार्किंग में वाहनों को नियमानुसार पार्क करायें, जिससे कि वाहन पार्किंग में आसानी से आ जा सकें, मेले में कांवड़िया अधिक संख्या में आते हैं जिनकों निरन्तर उनके गन्तव्यों की ओर भेजते रहेंगें,जिन कर्मचारियों की ड्यूटियां बैराज बेरियर, गरूड़ चट्टी बेरियर, पीपल कोटी आदि बेरियरों, रामझूला, बाखाला टैक्सी स्टैण्ड पर लगी हैं, उन्हें यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,नीलकंठ महादेव मन्दिर परिसर एवं गर्भगृह में नियुक्त कार्मिकों को सतर्कता से अपने ड्यूटियों को निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया,नीलकंठ यात्रा पर आने वाले यात्रियों की भरपूर मदद करने एवं मानवीय कार्य करने हेतु सभी पुलिस कार्मिकों को प्रोत्साहित किया गया।
जो यात्री जानकी पुल, रामझूला पुल, मोनीबाबा तिराहा, बैराज बाईपास तिराहा, मोनाबाबा से नीलकंठ पैदल मार्ग से जाते हैं, उन पर यात्रियों की संख्या/भीड़ काफी ज्यादा संख्या में रहती है। *सभी पुलिस कार्मिक सतर्कता से अपने ड्यूटियों को निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *