ब्यूरो रिपोर्ट कोटद्वार
कोटद्वार के सिम्मलचौड़ स्थित टी सी जी पब्लिक स्कूल में मातृ-दिवस (मदर्स डे )बड़ी धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या
श्रीमती नीना , अभिभावक श्रीमती
अंजू विष्णु, श्रीमती पूजा देवी, श्रीमती प्रमिला देवी
और श्रीमती सुमनलता देवी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।तत्पश्चात कक्षा नर्सरी, एल० के०जी०
और यू० के०जी० के विद्यार्थियों द्वारा सुन्दर व
मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई
साथ ही सभी माताओं के लिए विद्यालय द्वारा
कुर्सी दौड़, अग्निरहित भोजन तैयार करना, व माँ
बच्चे की नृत्य प्रतियोगिताओं जैसे गतिविधियों का
आयोजन किया गया, जिसमें सभी माताओं ने
उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिसका परिणाम
श्रीमती नीना जी, श्रीमती सुनीता नैथानी तथा श्रीमती
लवली धिमान द्वारा दिया गया ।
परिणाम स्वरूप कुर्सी दौड प्रतियोगिता में श्रीमती
सरिता देवी ने प्रथम स्थान, व पिंकी देवी ने द्वितीय स्थान
प्राप्त किया,अग्निरहित भोजन प्रतियोगिता में श्रीमती कीर्तिशा ने प्रथम स्थान, श्रीमती राखी जुयाल ने द्वितीय स्थान तथा श्रीमती चाँदनी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने
वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की संयोजिका निर्मला रावत ने पुरस्कृत किया,कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रेरणादायक होते है,और समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए।
