ब्यूरो रिपोर्ट:
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आरडीसी राजनगर में एक बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, फेडरेशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने उपस्थित सदस्यों को संस्था के उद्देश्यों से विस्तार से अवगत कराया। दिल्ली-एनसीआर के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन सभी का स्वागत-सम्मान किया गया। बच्चन ने इस मौके पर अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि गरीब-अशिक्षित बच्चों को शिक्षित करना, बेरोजगार युवकों को कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाना, महिलाओं का सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों का अधिकार दिलाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुड़गांव के अमित सक्सेना को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिल्ली के डॉ निमेष कुमार गुप्ता को उत्तर पूर्वी दिल्ली का प्रभारी, छपरौला गौतमबुद्ध नगर के अशोक श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) और गाजियाबाद के अविनाश अग्रवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इन सभी को उनके अधिकार पत्र आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंप दिए हैं। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने फेडरेशन के प्रति आभार जताते हुए संस्था का विस्तार करने पर जोर दिया। साथ ही कहा है कि वे पूर्ण ईमानदारी के साथ तन मन धन से सामाजिक उत्थान के लिए खुद को समर्पित करते हैं और उनके लिए एसकेएफआई का उद्देश्य स्पष्ट और महत्वपूर्ण है।
बैठक में साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि नए पदाधिकारियों व सदस्यों के जुड़ने से फेडरेशन के सामर्थ्य में और इजाफा होगा। सभी के सहयोग से यह राष्ट्रीय संस्था देश की प्रगति के लिए अपने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, दिव्यांग प्रकोष्ठ के पं. रवि शर्मा, दिल्ली प्रदेश के प्रभारी डॉ प्रशांत बक्शी, कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु श्रीवास्तव, सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह एडवोकेट, मनोज अग्रवाल, सचिन प्रजापति एडवोकेट, विनय कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *