ब्यूरो रिपोर्ट:गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी के सात दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के पहले दिन स्थानीय रामलीला मैदान में स्थानीय सांस्कृतिक संस्थाओं ने संयुक्त रुप से भव्य सांस्कृतिक संध्या का प्रदर्शन किया गढ़ कला सांस्कृतिक संस्थान,परम पर्वतीय रंगमंच,गढ़ श्रेष्ठ लोक कला शैलजा सांस्कृतिक समिति मोनिका ड्रीम पायल क्लब और गढ़ ज्योति सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने भूम्याल देव कंडोलिया देवता की स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद एक एक कर ग्वीराला फूल फुलीगे,डांडा बासी चल कुड़ी,घसियारी नृत्य सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लोकनृत्य प्रस्तुत किये।साक्षी डोभाल के गाये गीत बद्री केदार का दर्शन और मन भरमैगे को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।प्रस्तुत कार्यक्रम में संगीत पक्ष में तपेश्वर प्रसाद,विकास स्नेही,दीपक पंवार,भक्ति शाह,अभिनव जॉली,रोहित मंद्रवाल,भरत सिंह,नागेंद्र बिष्ट,रवि और अर्नव पोली थे।वहीँ गायक की भूमिका में प्रेमबल्लभ पन्त,नरेंद्र धीमान,दिगम्बर धीमान,प्रीति कोहली,जयश्री थे।नृत्य निर्देशन अंकित नेगी और गौरव गैरोला के जिम्मे था।वस्त्र सज्जा में रमन रावत थी।कार्यक्रम संयोजन त्रिभुवन उनियाल का रहा और कार्यक्रम संचालन योगम्बर पोली ने किया।इससे पूर्व पहली सांस्कृतिक में संध्या का शुभारम्भ करते हुए विधायक पौडी राजकुमार पोरी ने कहा कि पौडी के कलाकार और यहां की प्रतिभायें आज देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं।आवश्यक है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाये।पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम,लोकगायक अनिल बिष्ट,समाजसेवी नमन चन्दोला सहित विभिन्न संस्कृतिप्रेमी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *