ब्यूरो रिपोर्ट कोटद्वार:
उत्तराखंड की प्रमुख साहित्यिक संस्था साहित्याँचल के स्वर्ण जयन्ती वर्ष में भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से आयोजित एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल शिब्बू नगर कोटद्वार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा रहे, कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता हिंदी दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च स्तर पर आयोजित की गई थी जिसमें कोटद्वार के अनेक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनुराग शर्मा ने साहित्यांचल को साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रमुख संस्था बताया तथा साहित्याँचल के माध्यम से हिंदी के प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया उन्होंने हिंदी को विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाने के लिए सबसे आह्वान किया तथा हिंदी को अपनी निजी भाषा में प्रयोग करने के लिए कहा। साहित्याँचल के संरक्षक श्री चक्रधर शर्मा “कमलेश”जी ने साहित्याँचल की यात्रा जो की 1973 से प्रारंभ होकर वर्तमान समय तक चलायमान है पर प्रकाश डाला तथा सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने के लिए आह्वान किया। साहित्याँचल के संयोजक एवम एमकेवी विद्यालय के संरक्षक तथा प्रमुख समाज सेवी श्री प्रकाश कोठारी जी ने साहित्य के स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जोर दिया। कार्यक्रम में “साहित्याँचल हिंदी रत्न सम्मान-2022” श्री महेशानंद गौड़ ‘चन्द्रा’ जी को प्रदान किया गया उन्होंने इस अवसर पर अपनी स्वरचित गजल का भी मंचन किया। साहित्याँचल के अध्यक्ष जनार्दन बुड़ाकोटी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला तथा बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर सम्पन्न भाषण प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तर पर किया गया था जिनमें उच्च प्राथमिक स्तर पर प्राची रावत (बालभारती पब्लिक स्कूल मोटाढाक)एवं अनुष्का भट्ट {एकेवीएन कण्वघाटी} ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा शगुन बलूनी एवं अंजलि रावत द्वितीय स्थान पर रही माध्यमिक स्तर पर प्रिंस गंगवार (रितेश शर्मा सविमं. जानकीनगर),स्वाति अधिकारी (एकेवीएन कण्वघाटी) तथा महक रावत (रा.क.उमावि शिवराजपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया रजत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरिता रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और निधि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में किया गया था जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के पीयूष सुंदरियाल और स्वाति कुलाश्री तथा राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार की रिया चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कुमारी गरिमा ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर साहिल रावत राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए कार्यक्रम का संचालन शशिभूषण अमोली जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी जी रहे। कार्यक्रम में डॉ. ख्यात सिंह चौहान, शिव प्रकाश कुकरेती, चंद्रप्रकाश नैथानी, सुरेंद्र लाल आर्य, सुधा गौड़, डॉ. नागेंद्र ध्यानी, हेमा अग्रवाल, सत्यनारायण नौटियाल, डॉ. विनोद सामंत, डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, मनवर लाल भारती, हरि सिंह पुंडीर, बलबीर सिंह रावत, प्रकाश कैंथोला, अमित नैथानी, ललन बुड़ाकोटी, एडवोकेट निशीथ माहेश्वरी, कुलदीप मैंदोला, राकेश बलूनी, सतीश देवरानी, रोशन लाल गौड़, रमेश सिंह रावत, पुष्कर कुमार, अतुल बड़ोला,राजेंद्र कुमार, माया अधिकारी,ज्योति ध्यानी सरिता रावत, अनिल कुमार सैनी, रमेश चंद्र भट्ट, दिनेश चंद्र ध्यानी, अरविंद थपलियाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग शर्मा एवं प्रतियोगिता के निर्णायक तथा संयोजकों को भी स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
