साइबर ठगी पर पौड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाई रकम
ब्यूरो रिपोर्ट:
जनपद पुलिस द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी के शिकार हुये व्यक्ति के खाते में लौटाई रू0 50,000/- (पचास हजार रूपये) की धनराशि*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिस क्रम में पीड़ित सुनील कुमार नैथानी निवासी श्रीनगर, गढ़वाल ने शिकायती दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ रु0 75,000/- की ऑनलाईन ठगी की है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन का विवरण लिया आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी धनराशि में से रु0 50,000/- रुपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करवाया गया, पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है| सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।
साथ ही पुलिस ने आमजन मानस से जारी की :अपील:-
• किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
• किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
• अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक* पर क्लिक ना करें।
• अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
• जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
• यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।
