ब्यूरो रिपोर्ट:
सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता के संवर्धन व बेहतर शिक्षादान के लिए प्रयासरत स्वैच्छिक स्वयंसेवी शिक्षको का समूह शैक्षिक नवाचारी संवाद उत्तराखण्ड टीम द्वारा अतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन तीन दिवसीय योग साधना,प्राकृतिक चिकित्सा एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला 2022 का हवन यज्ञ के आयोजन के साथ समापन हो गया , योग कार्यशाला का शुभारंभ प्रदीप रावत डिप्टी डायरेक्टर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड ने किया, उन्होंने अष्टांग योग की व्याख्या करते हुए शिक्षक/ शिक्षिकाओं से जीवन मे लागू करने की अपील की, योगाचार्य व नेचरोपैथ योगी मोहन जोशी ने योग की बारीकियां बताते हुए योगाभ्यास कराएं। द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि कुलदीप गैरोला मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद चमोली ने नेतृत्व की डोर सफलता की ओर पुस्तक के उपयोगी विन्दुओ पर प्रकाश डाला। द्वितीय दिवस की योग प्रशिक्षिका सीमा जौहर प्रांतीय प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति उत्तराखण्ड ने विभिन्न आसनों, प्राणायामों की जानकारी, सोने, बैठने, पढ़ने के सही तरीको की जानकारी दी तथा योगाभ्यास कराया। शैक्षिक नवाचारी संवाद टीम टेक्निकल एक्सपर्ट व टीम कोर्डिनेटर शंकर सिंह अधिकारी के संचालन में टीम के मार्गदर्शक/ मुखिया लक्ष्मण सिंह मेहता ने अतिथियों व योगचार्यो का शैक्षिक नवाचारी संवाद परिवार की ओर से स्वागत अभिनन्दन किया। उन्होंने कार्यशाला का लाभ विद्यालयों में बच्चो तक पहुँचाने का सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं से निवेदन किया,तीन दिवसीय योग कार्यशाला में अतिथियों व योग प्रशिक्षकों द्वारा बहुत ज्ञानवर्धक व जीवनोपयोगी जानकरियो के साथ स्वस्थ जीवन जीने के लिए उपयोगी टिप्स व योगाभ्यास कराए, समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि वेलनेस हरिद्वार के यज्ञ चिकित्सा विशेषज्ञ स्वामी यज्ञ देव जी महाराज द्वारा यज्ञ का आयोजन कर यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व व उसके धुएं से होने वाले चिकित्सीय लाभ पर विस्तार से जानकारी दी गयी कार्यशाला में शैक्षिक नवाचारी संवाद कोर कमेटी के सत्यम जोशी( रमेश) अरविन्द सौलंकी, राजकुमार बोहरा, मंजू बहुगुणा, राजेन्द्र बधानी, दीपा आर्य, मीनू जोशी, मोनिका रावत, नीरलता, नीलम विष्ट, नीरज पंत, गायत्री पांडेय, सरोजनी रावत,विजय बडौला,शालिनी शर्मा,हेमा बिष्ट,अर्चना चंद ,आशा भट्ट सहित सभी जनपदों के 160 शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया,टीम द्वारा 22 जून से 26 जून तक आई सी टी प्रशिक्षण तथा 27 से 1 जुलाई तक ऑनलाइन समर केम्प का भी आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *