कोटद्वार के सिम्मलचौड़ स्थित TCG पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने कोटद्वार शहर के साथ ही उत्तराखंड राज्य का नाम भी रोशन किया है, आपको बता दें विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राएँ सुरुति भंडारी एवं दीपिका नेगी का चयन 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई 2026 तक पांडिचेरी में आयोजित की जाएगी।
छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है,विद्यालय प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की इस सफलता पर उत्तराखण्ड राज्य बास्केटबॉल एसोसिएशन , स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों एवं कोचों का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया।
विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं और उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है
Oplus_131072 